फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्नातक में 43.97 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 69.65 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
राजकीय सिटी ​इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन में लगी महिला मतदाता। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में वाराणसी खंड स्नातक और वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक जिले में स्नातक चुनाव को लेकर 43.97 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शिक्षक निर्वाचन को लेकर 69.65 प्रतिशत मतदान हुआ। दिलदारनगर में मतदान से पहले पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई। जबकि जखनिया में एसडीएम संग भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक की खबर सामने आई। हालांकि इन सब कारणों की वजह से मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक और वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 19 सेक्टर और सात जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सभी मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई गई।
जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 56,477 मतदाताओं के सापेक्ष स्नातक निर्वाचन के 22111 व शिक्षक निर्वाचन के 4314 मतदाता शामिल रहे। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 52 मतदेय स्थल और 19 मतदान केंद्र पर मतदान हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 मतदेय स्थल और 17 मतदान केंद्र पर चुनाव संपन्न कराया गया। उधर, युवा मतदाताओं ने राष्ट्रवाद को किसी ने हितों की प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशियों को मुख्य मुद्दा बताया। जमानिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान समाप्ति के उपरांत सभी मतपेटिकाओं को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सील कर सुरक्षा घेरे में गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें