फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वयंसेवकों ने योग का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक शिविर के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद डॉ. वीएस पांडेय के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इसके बाद शिविरार्थियों ने नशामुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

वाराणसी से आए कर्नल अमर सिंह ने कहा कि नैतिकता और अनुशासन का पालन जीवन में सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करने का आह्वान किया। बौद्धिक सत्र में जमानिया के सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा का समाधान केवल कानून से संभव नहीं है। बल्कि, इसके लिए समाज के प्रत्येक सदस्य को भूमिका समझनी होगी।
उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। माैके पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय सिंह, परामर्श चिकित्सक डॉ. विजय श्याम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें