फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बुलंद की जाएगी आवाज : चंद्रशेखर

विज्ञापन
अलीपुर मदरा स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित जनसभा में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को स्मृति चिंह
विज्ञापन
जखनिया। पेपर लीक व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद की जाएगी। हर तरफ नीला झंडा दिखाई देगा। यह बातें आजाद समाज पार्टी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को क्षेत्र के अलीपुर मदरा स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर आजाद ने पूना समझौते और महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए दलित, अति दलित और पिछड़े समाज के अधिकारों की बात उठाई। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आरक्षण के अधिकारों को प्रभावित किया गया है। सभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के मुद्दे पर लोगों की राय जानी। उनके आह्वान पर मौजूद समर्थकों ने हाथ उठाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। युवाओं को कहा कि शिक्षित बनें, आगे बढ़ें और केवल रील बनाने के चक्कर में न पड़े। निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे विलंब से चह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। भीड़ को शांत कराने के लिए चंद्रशेखर आजाद को मंच से घंटों अपील करनी पड़ी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्वांचल संगठन प्रभारी विनय सागर, राहुल रावते, गोरख नाथ बौद्ध, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बौद्ध, मनोज गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें