फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर में निरुद्ध विवेकानंद समेत नौ लोग रिहा

Thu, 15 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर कांड में दो माह से जिला जेल में गैंगेस्टर में निरुद्ध पूर्व छात्रनेता विवेकानंद पांडेय समेत नौ लोगों को गुरुवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक अन्य आरोपी की भी जमानत हुई है जिसे शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन


जेल से निकलते ही गेट पर मौजूद दर्जनों समर्थकों ने छात्रनेता समेत रिहा हुए सभी आरोपियों को फूलमालाओं से लाद दिया। पत्रकारों से बातचीत में विवेकानंद पांडेय ने कहा कि जंगीपुर की घटना एक मंत्री के इशारे पर हुई।

फिलहाल अभी वह मनिहारी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही अपनी मां का चुनाव प्रचार करेंगे। यह भी कहा कि इस चुनाव में एक मंत्री को जनता जवाब देगी।

जंगीपुर के लावा मोड़ पर बिजली, सड़क आदि समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे छात्रनेता विवेकानंद पांडेय और शिक्षक ओमप्रकाश सिंह पर अनशन खत्म करने का न सिर्फ दबाव बनाया गया बल्कि स्वतंत्रता दिवस के दिन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाई गई थीं। मामले में विवेकानंद पांडेय एवं शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह सहित दर्जनों लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थी। इससे विरोध में ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इस मामले में 52

लोगों को पकड़कर पुलिस थाने लाई थी। बाद में पुलिस ने 18 लोगों को दोष सिद्ध न होने पर छोड़ दिया था। शेष बचे 32 लोगों को जिला जेल भेज दिया गया था। इस मामले में गैंगेस्टर में निरुद्ध किए जाने के कारण पूर्व छात्र नेता

विवेकानंद पांडेय समेत 10 लोगों को जमानत नहीं मिली थी। गुरुवार को जमानत मिलने पर विवेकानंद पांडेय, अप्पू कुशवाहा, मुख्तार राम, संतोष राम, संतोष मिश्रा, गोविंद कुमार, अनमोल गुप्ता, वसीम राईनी तथा इम्तीयाज को रिहा
विज्ञापन


कर दिया गया। एक अन्य आरोपी इमरान की भी जमानत हो गई है जिसे 16 अक्तूबर को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें