फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विवेक अकादमी ने 3-1 व पंजाब बोरिंग ने 4-3 से बाजी मारी

विज्ञापन
नेहरू स्टे​डियम में मुख्य अतिथि के साथ ग्रुप फोटो कराते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। स्व. विश्वनाथ चौहान मंडल स्तरीय सेवन-ए-साइड रात्रिकालीन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित है। बृहस्पतिवार को खेले गए मैचों में विवेक अकादमी ने 3-1 से और पंजाब बोरिंग गाजीपुर ने 4-3 से बाजी मारी।पहला मैच विवेक अकादमी वाराणसी और लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें विवेक अकादमी की टीम 3-1 से विजयी रही। अकादमी की ओर से पहला और दूसरा गोल गोलू ने 21वें और 36वें, जेपी ने 38वें मिनट में किया। लखनऊ की ओर से अपूर्व ने 22वें मिनट में गोल किया। दूसरा मैच पंजाब बोरिंग क्लब गाजीपुर और इलाहाबाद के बीच खेला गया।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट के जरिए हुआ जिसमें पंजाब बोरिंग गाजीपुर 4-3 से विजयी रही। आयोजन समिति के अनुसार पहले मैच के मुख्य अतिथि सदर एसडीएम रवीश गुप्ता और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि जमील अंसारी रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश, करन, आदित्य, परवेज अहमद, रामा, नीरज, बृजेश यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें