फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिवान में मृत मिला हिरण शिकार कर फेंकने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर क्षेत्र के मनिया सिवान में बृहस्पतिवार की शाम एक हिरण मृत मिला। आशंका जताई जा रही है कि हिरण का शिकार कर शव को सिवान में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि मनिया सिवान में एक हिरण मृत पड़ा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। हिरण की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। प्रथम दृष्टया मामला शिकार से जुड़ा माना जा रहा है। वन विभाग की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ गहमर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें