फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जरूर पिलाएं विटामिन ए

Wed, 10 Jun 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को आरटीआई सभागार में राज्य पोषण मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने एवं टीकारण से संबंधित जानकारी आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने कुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिन्हा ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना अति आवश्यक होता है। विटामिन ए के खुराक से बच्चों बीमारियों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है। उन्होंने  निर्देश दिया कि बुधवार और शनिवार को बच्चों का टीकाकरण के साथ गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार उपलब्ध कराए। साथ ही बच्चों का हर माह वजन लेने के साथ ग्रोथ चार्ट की रिर्पोट तैयार करें। इस मौके पर डा.सुजीत कुमार, डा. अभिषेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें