फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वायरल फीवर के मरीज ज्यादा पहुंचे, शुगर और बीपी का हो रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें दो हजार से अधिक विभिन्न बीमारियों के मरीजों ने उपचार कराया। सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। वहीं मधुमेह और उच्च रक्तचाप के अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को उपचार कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मरदह : जन आरोग्य मेले का आयोजन सीएचसी पर हुआ। यहां डॉ. सर्वेश कुमार ने 16 मरीजों को देखा। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ. राजीव गोड़ ने 10, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेयपुर राधे में डॉ. आसिफ लारी ने 27 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 13 मरीजों का इलाज किया। मेले में कुल 66 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। इसमें लीवर के दो, सांस के आठ, बुखार के 15, मधुमेह दो, पेट दर्द तीन , एनीमिया तीन, हाईपरटेंशन के नौ और अन्य रोगों के 28 मरीजों को देखा गया।
नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भाष्कर ने 61 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। डॉ. शालिनी ने बताया कि इस समय ज्यादातर मरीजों में डायरिया, वायरल फीवर, टायफायड के साथ ही प्लेटलेस कम पाई जा रही हैं। लोगों से कहा कि कड़ी धूप में न निकलें। साथ ही ओआरएस का घोल लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें