फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका, मानक को ताक पर रखकर नाला निर्माण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के भीड़वल गांव में निर्माणाधीन नाला के निर्माण कार्य को बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने रोकवा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य के कुछ हिस्से को उखाड़ने का कार्य किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मानक को ताक पर रखकर नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से भीड़वल में 15 लाख की लागत से 300 मीटर ढंक्कनदार नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। वह नारेबाजी करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोकवा दिया। अंगद राजभर, प्रमोद राजभर, दशरथ राजभर आदि ग्रामीणों का कहना है कि नाले का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है। नाले की ऊंचाई, गहराई मनमाने तरीके से किया गया है। साथ ही लाल की जगह सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। बार-बार आवाज उठाने के बाद भी निर्माण कार्य में पारदर्शिता नहीं लाई गई। इस संबंध में जेई दीपक तिवारी ने बताया कि जांच करके मानक के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें