फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बार-बार कटौती होने पर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
कुंडेसर बिजली वितरण केंद्र पर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते ग्रामीण। संवा
विज्ञापन
लठठूडीह। कुंडेसर से करीमुद्दीनपुर जाने वाली 33 केवीए बिजली लाइन में लगातार आ रही खराबी को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कुंडेसर बिजली वितरण केंद्र पर धरना दिया।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट धरना देने के साथ ही ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण कुंडेसर बिजली वितरण केंद्र पर सुबह 11.40 बजे पहुंचे।
ग्रामीणों के धरने की सूचना पाकर विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह दोपहर 12 बजे पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराया। ग्रामीणों का कहना था कि कुंडेसर से करीमुद्दीनपुर जाने वाली 33 केवीए के लाइन में लगातार खराबी आ रही है।
इसके कारण 40 घंटे में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से 103 गांवों के लोग प्रभावित रहे। उनकी मांग थी कि पारो और करीमुद्दीनपुर स्थित गोशाला के पास केबल बॉक्स को बदला जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से कराने के लिए केबल बॉक्स भेजा जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। धरने में प्रतापनारायण मिश्र, पिंटू, अभिषेक राय, प्रदीप सिंह, रितेश सिंह, विरेंद्र राय, मनमोहन, उमाशंकर राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें