फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने बंदर पकड़ने के लिए टीम बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गांव दुबिहां और पाहुपुर इटवा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान थे। शिकायत के बाद भी प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली, तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बस्ती जिले से टीम बुलाई।
विज्ञापन

दो दिन अभियान चलाकर टीम ने 30 से ज्यादा बंदरों को पकड़कर पिंजरे में बंद किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गांव विवेक राय, ओमप्रकाश गोंड, दीपक पांडेय व बबुआ गुप्ता ने बताया कि बंदरों के कारण गांव में भय का माहौल था। लोगों ने अपने घर की छत पर जाना छोड़ दिया था। कपड़े, अनाज और पानी की टंकियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। यही नहीं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमले भी करते थे, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग और पंचायत विभाग से कई बार शिकायत करने बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर चंदा जुटा कर बस्ती से टीम बुलानी पड़ी। बताया कि टीम ने बंदरों को पकड़कर बाहर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें