फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मजुई गांव में रिहायशी भवनों के पास देशी शराब की दुकान खोले जाने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीणों - फोटो : ग्राम न्यायालय की चिह्नित भूमि पर फेंका जा रहा कूड़ा।
विज्ञापन
सादात/भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव में देसी शराब की दुकान स्थानांतरित किये जाने के विरोध में बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शादियाबाद-बहरियाबाद मार्ग पर स्थित दुकान के पास विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही जांच तक दुकान को बंद करवा दिया। प्रदर्शन कर रहे रोशन कुमार, आशा देवी, राधिका, मुन्नी देवी ने बताया कि, मजुई चौराहा से सादात जाने वाली सड़क पर वर्षों से यह दुकान संचालित हो रही है। लेकिन, दुकान को रिहायशी मकानों के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को यहां पर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने से क्षेत्र का माहौल खराब होने का डर है। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व दुकान के सेल्समैन से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सेल्समैन दिनेश कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अनुज्ञापी दुर्गावती देवी के नाम से यह दुकान आवंटित की गई है। सादात थानाध्यक्ष पन्ने लाला यादव ने बाताया कि सेल्समैन को आवंटित दुकान के कागजात के साथ थाने बुलाया गया। जांच तक दुकान को बंद करवा दिया गया है, जिससे शांति व्यवस्था बनाई जा सके। इस मौके पर राकेश यादव, मुन्ना राम, संतोष, किरन, शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें