फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोटे के चयन को लेकर जुटे ग्रामीण, कोरम के अभाव में प्रक्रिया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मनिहारी विकास खंड के अंदोखर ग्रामसभा में बुधवार को कोटे के चयन के लिए पंचायत भवन पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, लेकिन निर्धारित संख्या पूरी न होने के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि यह कोटा पहले सिराज अंसारी के नाम आवंटित था। बाद में रेलवे विभाग में नौकरी लगने के कारण दुकान रिक्त हो गई, जिसके बाद नए चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोटे के लिए सोहराब अंसारी और रामसेवक बिंद प्रत्याशी हैं। हालांकि कोरम पूरा नहीं होने के कारण चयन नहीं हो पाया। अब अगली तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है।
ग्राम प्रधान अमरनाथ बिंद ने बताया कि ग्रामसभा में चयन होना था, लेकिन पर्याप्त संख्या में ग्रामीण नहीं पहुंचे, इसलिए प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की है कि अगली तिथि पर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और इसे शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करें। वहीं प्रत्याशी सोहराब अंसारी ने दावा किया कि उनके लगभग 900 समर्थक मौके पर मौजूद थे, इसके बावजूद चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें