फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे पांच चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के बरेजी ग्राम सभा के चित्तर का डेरा में स्थित एक मकान में शनिवार की देर रात पांच की संख्या में चोर घुस गए। मकान मालिक के जागने और शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि चार फरार हो गए। ग्रामीणों ने पूरी रात चोर को रखा और धुनाई की। इसी बीच सुबह अन्य चार के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें भी पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के बरेजी ग्राम सभा के चित्तर का डेरा निवासी श्रीकिशुन यादव के घर में शनिवार की रात करीब 12 बजे पांच की संख्या में चोर घुस गए। खट-खट की आवाज सुन श्रीकिशुन की नींद टूट गई। जैसे ही उसकी नजर चोरों पर पड़ी, वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक चोर को धर-दबोचा, जबकि अन्य चार भाग निकले। ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई की और चोर को बैठाए रखा। रविवार की सुबह चोर के अन्य चार साथी भी पहुंच गए। शक के आधार पर ग्रामीणों ने उन्हें भी पकड़ लिया। बाद में जिस चोर को रात में लोगों ने पकड़ा था, उसने सुबह पकड़े गए चार साथियों की पहचान की। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को चोरों को सुर्पुद कर दिया। ग्रामीणों द्वारा चोरों को पकड़कर सौंपने के संबंध में पूछने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें