फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
बरेसर थाना के मुहमदपुर गांव के पास सड़क हादसा में एक युवक की मौत के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुबिहाँ। बरेसर थाना क्षेत्र के मुहमदपुर निवासी रामज्ञान चौहान (45) पुत्र पतिराम चौहान की सड़क हादसे में सोमवार को किसी अज्ञात वाहन से मौत हो गई थी। हादसा गांव से सटे निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ था। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों तथा परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को रामज्ञान के शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया और ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन

उधर जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष बरेसर तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सीओ मुहम्दाबाद विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे लोगों को समझा- बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद प्रर्दशनकारी एसडीएम कासिमाबाद मंशा राम वर्मा को बुलाने पर अड़ गए। तब सीओ मुहम्दाबाद ने एसडीएम से बात की। थोडे ही देर में मौके पर पहुंचे एसडीएम से ग्रामीणों ने मांग रखी। इसके बाद उन्होंने दुर्घटना बीमा के तहत मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये दिलाने का वादा किया तथा कार्यदायी कंपनी की तरफ से 50,000 रुपये मृतक के परिजनों को तत्काल दिलवाने जाने की सूचना पर पहुंचे जहूराबाद विधायक प्रतिनिधि रामजी राजभर ने भी 5000 रुपये मृतक के परिजनों को दिया। इसके बाद जाकर धरना समाप्त हुआ। तब जाकर परिजन शव को लेकर दाह संस्कार के लिए सुल्तानपुर घाट पर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष बरेसर राजाराम ने बताया की पोस्ट मार्टम के बाद परिजन शव को रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। उपजिलाधिकारी के अश्वाशन पर जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें