फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन के पट्टे में फंसकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के मनसुखवा गांव में सोमवार की देर शाम निजी नलकूप पर चारा काटते समय एक वृद्ध पट्टे में फंस गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इलाके के मनसुखवा गांव निवाली राजा यादव (60) सोमवार देर शाम करीब सात बजे निजी नलकूप पर चारा काट रहा था। इसी दौरान उसका कपड़ा पट्टा में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसके मौत हो गई। घटना के जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग बिलख रहे परिवार वालों को सांत्वना देने में जुटे रहे। राजा काफी गरीब था। किसी तरह जीविकोपार्जन करता था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना लेखपाल सहित अन्य अधिकारियों को दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें