फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता टीम का हुआ स्वागत

Fri, 25 Nov 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के जवाहर जवोदय विद्यालय के विजेता खिलाड़ियो के साथ प्रधानाचार्य मुख्तार आलम।
विज्ञापन
भदोही के गोपीगंज में आयोजित राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय की वालीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य मुख्तार आलम स्वागत किया ।  
विज्ञापन

भदोही के गोपीगंज में सेंट थामस स्कूल परिसर में झूरी सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया था। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय छिउकी को तीन सेट में 19-25, 25-20 एवं 25-10 से पराजित फाइनल में प्रवेश किया।   फाइनल में सेंट थामस स्कूल को दिलचस्प मुकाबले में सीधे सेट में 26-24 और 30-28 से हराकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के जितेंद्र पाल को सर्वश्रेष्ठ अटैकर एवं सर्वश्रेष्ठ सेटर के रूप में मनीष कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
  आज दिन में विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने विजेता टीम के सदस्यों जितेंद्र पाल, बाबा रानू सिंह यादव, रामभरोस यादव, मनीष, आनंद, आकाश, अश्फाक आलम, श्यामसुंदर, सत्यम खरवार, आकाश मद्धेशिया, अनिल एवं अमलेश का स्वागत किया। इस अवसर पर टीम के मैनेजर जेपी सिंह, प्रशिक्षक अवधेश कुमार, पूर्व व्यायाम शिक्षक अमरजीत सिंह, सुधीर मिश्र एवं सुनीता राय आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें