सातवें और अंतिम चरण में होने वाले नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन दो उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल किए गए। इसमें सैदपुर से भाजपा के उम्मीदवार विद्यासागर सोनकर को सोना-चांदी रखने के साथ ही राइफल और रिवाल्वर के भी शौकीन हैं। इतना ही नहीं उनके परिवार के लोगों के नाम लाखों रुपये का निवेश है।
जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी उप जिलाधिकारी सैदपुर के सामने श्री सोनकर ने अपना नामांकन दाखिल किया। दाखिल किए नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में श्री सोनकर स्वयं की 48 हजार 500 की नगदी है। जबकि उनकी पत्नी के नाम 35 हजार तथा बच्चों के पास भी हजारों रुपये नगद हैं। श्री सोनकर और उनकी पत्नी को सोना-चांदी से लगाव है। उनके पास लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हैं।
एसबीआई गोल्ड, किसान विकास पत्र तथा राष्ट्रीय बचत पत्र में उनका और उनके परिवार की ओर से लाखों रुपया निवेश किया गया है। सोनकर के पास लग्जरी वाहन के रूप में सफारी स्टार्म तथा एक ट्रक भी है। भाजपा प्रत्याशी असलहों के भी शौकीन हैं। उनके पास एक राइफल संग रिवाल्वर भी है। विद्यासागर सोनकर ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी करने के साथ बीएड की डिग्री भी हासिल की है। गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार विद्यासागर ने जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में आरओ सैदपुर एसडीएम सत्येंद्र प्रकाश के सामने 2.55 बजे पहुंचे और नामांकन किया। जबकि सदर विधानसभा के निर्दल प्रत्याशी सत्यदेव यादव ने उपजिलाधिकारी सदर विजय शंकर यादव के न्यायालय में 2.56 बजे उपस्थित होकर पर्चा दाखिल किया।