फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भूमि पर कब्जा करने व मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ावीर गांव में भूमि विवाद को लेकर ममता चौहान की भूमि पर कब्जा करने व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ममता चौहान ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के करीब छह लोग बृहस्पतिवार की रात भूमि पर कब्जा करने के लिए तोड़फोड़ करने लगे। जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पशुओं का भूसा, खाना बनाने के लिए उपला, चारपाई और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को मारपीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि गांव के ही छह लोगों के खिलाफ पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें