बरेसर। मुबारकपुर जुगनू गांव में अराजक तत्वों द्वारा डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे लोग भड़क गए। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शिकायतकर्ता हीरालाल ने पुलिस को बताया कि बीते 11 मई को मुबारकपुर जुगनू में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर दोपहर दो बजे सुल्तान पुत्र रशीद खान निवासी ग्राम मुबारकपुर जुगनू दो साथियों घंटू निषाद उर्फ मुकेश पुत्र बंशीधर व अभय निषाद पुत्र मुक्खी उर्फ सुखराम निवासी तिराहीपुर थाना रसड़ा बलिया ने आंबेडकर प्रतिमा का अनादर करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो निंदनीय है। वीडियो वायरल करने वाले लोग मनबढ़ किस्म के हैं।
इससे गांव के लोग दुखी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।