फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रचंड गर्मी में दोगुनी हुई बिजली की खपत, प्रतिदिन 100 मेगावाट मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रचंड गर्मी का असर बिजली की खपत पर भी देखने को मिल रही है। सामान्य मौसम में जितनी बिजली की खपत होती थी, अब दोगुनी मांग हो गई है। वर्तमान में जिले में बिजली की खपत प्रतिदिन औसतन 225 मेगावाट पहुंच गई है। रोज 100 मेगावाट से अधिक खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

जनपद में 5.31 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें पंखे से लेकर कूलर, एसी आदि शामिल हैं। प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व घरों में इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ गई है।
सामान्य मौसम की अपेक्षा अब दोगुनी बिजली की खपत हो रही है। सामान्य मौसम में प्रतिदिन 125 से 150 मेगावाट तक बिजली की खपत होती थी। वर्तमान में यह 225 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। गर्मी ऐसी है कि पंखे और कूलर से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इसका नतीजा यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे खपत बढ़ गई है।
बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए 15 जून तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है। ओवर हीटिंग के कारण नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तारों में शाॅर्ट सर्किट व अन्य प्रकार के तकनीकी फाॅल्ट आ रहे हैं। मरम्मत के लिए बिजली निगम को बिजली कटौती निर्धारित समयावधि के लिए करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें