वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के डिवाइडर के बीच से जीप निकालता चालक। स्रोत- विडियो ग्रैब
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जंगीपुर थाना क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास सवारियों से भरी जीप को डिवाइडर पर चढ़ाकर सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में जीप चालक फोरलेन के डिवाइडर पर वाहन चढ़ाकर दूसरी ओर जाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। उस समय जीप में कई यात्री सवार थे। चालक की इस लापरवाही से यातायात नियमों का उल्लंघन होने के साथ ही जीप में सवार यात्रियों और फोरलेन से गुजर रहे अन्य वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।
एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वायरल वीडियो के आधार पर जीप की पहचान कर ली गई है और उसका लोकेशन भी पता लगाया गया है।