फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 99 हजार रुपये के नकली नोट के साथ शातिर अरेस्ट, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद; FIR

Sun, 21 Apr 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Ghazipur News: नोट बनाने की प्रिंटर मशीन, नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर और मोटर साइकिल बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर पुलिस ने नोट बनाने में नोट बनाने की प्रिंटर मशीन, नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर और 99 हजार 200 रुपये नकली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक स्वाट/ सर्विलांस व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, नकली नोट बनाने व नोटों को बाजार में वितरण (सप्लाई) करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 500 की 30, 200 की 276 व 100 के कुल 290 नकली नोट (कुल 99,200 रुपये नकली) बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्त विजय भारती ने बताया कि मेरा जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर में डालिम्स सनबीम मेहनाजपुर नाम से स्कूल है।

उसी स्कूल के एक कमरे में प्रिंटर मशीन के माध्यम से नकली नोट तैयार किया जाता है। जिसे तैयार करने के बाद विशेन यादव और अमित यादव उर्फ मोनू पुत्र राजेंद्र यादव के माध्यम से अगल–बगल के जिलों तथा राज्यों (बिहार, झारखण्ड, राजस्थान व दिल्ली आदि) में सप्लाई करता था। लगभग करोड़ों रुपयों के नकली नोट बाजार में खपाया जा चुका है। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अभियुक्त विजय भारती ने बताया गया कि पहले भी मेरे विरुद्ध विभिन्न राज्यों व जिलों में इस तरह के कई मुकदमें लिखे जा चुके हैं, जिसमें मैं पहले भी जेल जा चुका हूं जिस कारण लगातार पुलिस मेरी तलाश में रहती है जिससे बचने के लिए मैं अलग-अलग नामों के पहचान पत्र (आधार कार्ड) का प्रयोग करता हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें