बारा। त्योहारों का सीजन खत्म होने के साथ ही लग्न शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई है लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों की लेट लतीफी से सफर मुश्किलभरा हो रहा है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गहमर-बक्सर रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
रामबाग प्रयागराज से हावड़ा जाने वाली डाउन विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने तय समय रात 8:06 बजे के बजाए 18 घंटे की देरी से दूसरे दिन शुक्रवार को 2:05 बजे गहमर स्टेशन पहुंची। वहीं, अप विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से गहमर स्टेशन पहुंची। श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे 25 मिनट, हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर - हावड़ा मेल एक घंटे, मुंबई - लोकमान्य तिलक 40 मिनट की देरी से संचालित हुई।
गहमर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप व डाउन विभूति सुपर फास्ट को छोड़कर अन्य ट्रेनें मामूली विलंब से संचालित हुई हैं। अमर कुमार, स्टेशन अधीक्षक गहमर