फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के लिए मेरिट का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 1352 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती होने वाली है। भर्ती प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। विभाग की ओर से आवेदकों की मेरिट के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी। सत्यापन विभाग के पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2025 के दिसंबर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 1352 पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। नियुक्ति प्रक्रिया के बीच ही पूर्व डीपीओ पवन यादव को वाराणसी मंडल से संबद्ध कर दिया गया। इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती पर ब्रेक लग गया। शासन के निर्देश पर तत्कालीन डीएम अविनाश कुमार की ओर से जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी को प्रभारी डीपीओ का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति प्रक्रिया धीरे-धीरे पटरी पर आनी शुरू हुई। नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी का गठन होने के बाद अब आवेदकों की मेरिट का सत्यापन पोर्टल पर शुरू कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि मेरिट सत्यापन का कार्य एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें