फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चालक को आई झपकी से फोरलेन पर पलटा वाहन, 450 लीटर दूध खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। करदह-कैथवली गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार रात चालक को झपकी आने से 5000 लीटर दूध लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर बीच पलट गया। इसमें 450 लीटर दूध खराब हो गया शेष दूध सुरक्षित है।
विज्ञापन

हादसे के कारण डेढ़ घंटे तक वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
मुजफ्फरनगर निवासी चालक पंकज कुमार (30) वाराणसी स्थित मदर डेयरी प्लांट से दूध लेकर शनिवार रात 11 बजे गोरखपुर गोलघर गया था।दूध को पहुंचाने के बाद जैसे ही मरदह थाना क्षेत्र के करदह-कैथवली गांव के सामने फोरलेन पर रात 1.45 बजे पहुंचा उसे झपकी आ गई। अचानक आंख खुली तो बगल से गुजर रहे ट्रेलर वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे बीच सड़क पर दूध से लदी डीसीएम गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रात दो बजे वाहन पलटने की सूचना मिली। वाहन को क्रेन के माध्यम से किनारा लगाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। घायल चालक खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें