जमानिया। कोवताली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने शुक्रवार को तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 75 पाउच करीब 11 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।
शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र में भ्रमण करने में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर प्रहलाद प्रजापति (18) निवासी कानूनगो मोहल्ला जमानिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 पाउच देसी शराब बरामद हुई। उधर, बड़ेसर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने फैजान निवासी कानूनगो मोहल्ला को झोले से 28 पाउच देसी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में से चार पाउच को नमूने के रूप में सुरक्षित कर शेष 24 पाउच को सील कर लिया गया। पुलिस ने धुस्का गांव के पास नहर पुलिया के पास घेराबंदी की और कुछ देर बाद संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश बिंद निवासी कानूनगो मोहल्ला बताया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 25 पाउच देसी शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।