फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानक पूरे कराएगी यान समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्कूली वाहनों के खिलाफ जनवरी से परिवहन विभाग जांच अभियान शुरू करेगा। इस बार जुर्माना नहीं, बल्कि वाहनों की उन खामियों को दुरुस्त कराया जाएगा, जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हैं। इसके लिए यान समिति गठित की जाएगी, जिसके अध्यक्ष डीएम होंगे। इस बारे में परिवहन आयुक्त ने निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 1772 स्कूली वाहन चल रहे। अब इन वाहन का फिटनेस करने के साथ ही उसमें अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य किया गया है, जबकि सीसीटीवी व स्पीड चेकर डिवाइस पहले से अनिवार्य है। अब जीपीएस, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण भी अनिवार्य होगा।
000
हर महीने होगी समिति की बैठक
निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में यान टीम का गठन किया जाएगा जिसके सचिव एआरटीओ होंगे। इसमें सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, यातायात इंस्पेक्टर सदस्य होंगे। इस समित की बैठक हर माह होगी और किस स्कूल से बिना मानक स्कूल वाहन चल रहे इसपर नियंत्रण की मुहिम को मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन

000
वाहन से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। सभी स्कूली वाहनों को जीपीएस कराने और सुरक्षा के मद्देनजर सभी इंतजाम कराने के निर्देश मिले हैं। यान समिति का गठन कर इसका अनुपालन शीघ्र प्रभावी किया जाएगा।- धनबीर यादव, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें