हाईस्कूल में सब्जी बेचने वाले की बेटी गंगा मौर्या ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शीर्ष पर रही। प्रदेश के टाॅप-10 की सूची में सातवें स्थान रहीं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहा निवासी ह्रदयनारायण नई सब्जी मंडी में आलू और प्याज बेचते हैं। मां मंजू गृहिणी है। उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें पहली बेटी श्रृति इस समय एमएससी कर रही हैं। जबकि दूसरी बेटी अंकिता बीए, तीसरी गंगा हाईस्कूल टॉपर और सबसे छोटी बेटी माही कक्षा नौ में पढ़ती हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी ह्रदय नारायण ने कभी भी बेटियों को बोझ नहीं समझा। उनकी पढ़ाई पर खुलकर का पैसा खर्च किया। बेटियों ने अपनी मेधा से पिता का मान बढ़ाने की ठान ली हैं। लूर्दस काॅन्वेंट स्कूल तुलसी सागर की छात्रा गंगा ने पिता का नाम प्रदेश में रोशन किया है। गंगा को हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 581 अंक मिले। वह 96.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में सातवें स्थान है। बेटी की सफलता मां मंजू ने खुश जाहिर की। कहा कि आज बेटी ने मुझे आज वह खुशी दी, जिसे शायद बेटा होता तो न दे पाता। गंगा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए वह दो से तीन घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का थोड़ा सहारा लेती थी।