फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले नॉक आउट मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ विजयी

विज्ञापन
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और यंग स्टार-
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग के पहले नॉकआउट मुकाबले में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने यंग स्टार-बी को 297 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। सोमवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में मऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में यंग स्टार-बी की पूरी टीम 76 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 373 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित पांडेय ने 64 गेंदों पर 94 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आर्यन राव ने 76 गेंदों पर 85 रन बनाए। यंग स्टार-बी की ओर से अमित कुमार यादव ने तीन, आयुष कुमार यादव ने दो और सैयद मेहंदी इमाम ने एक विकेट लिया।
374 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार-बी की टीम मऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 32वें ओवर में 76 रन बनाकर आउट हो गई। मऊ की ओर से यश रघुवंशी ने चार विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। कप्तान प्रवीण चौरसिया ने तीन, शेखर सरोज ने दो और सुंदरम दुबे ने एक विकेट हासिल किया। मुकाबले में स्मृति राय और सुनील ने अंपायर तथा भावेश और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें