फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गोरखपुर की टीम ने अमौरा को हराया

विज्ञापन
भिक्खी चौरा गांव के स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते गोरखपुर (हॉ
विज्ञापन
सुहवल। प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर सोमवार को प्रभुनारायण सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत 21वीं मंडलस्तरीय मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में गोरखपुर (हॉस्टल) की टीम ने अमौरा को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। करीब एक पखवारे तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में शुरुआत से ही अमौरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक अमौरा ने दो गोल की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। हालांकि मध्यांतर के बाद गोरखपुर (हॉस्टल) की टीम ने दमदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद कमेटी के निर्धारित नियमों के अनुसार पहले पांच-पांच पेनल्टी शूट का मौका दिया गया, लेकिन इसमें भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद निर्णायक परिणाम के लिए दोनों टीमों को तीन-तीन अतिरिक्त पेनल्टी शूट करने का अवसर मिला।
इसमें गोरखपुर (हॉस्टल) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया, जबकि अमौरा की टीम तीन प्रयासों में केवल एक ही गोल कर सकी। इस तरह गोरखपुर ने 3-1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इसके पूर्व मुख्य अतिथि अंशुमान सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का शुभारंभ किया। मैच में रेफरी की भूमिका दिनेश यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें