फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन का फिर होगा पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड वैक्सीन कब तक आएगी और प्रथम चरण के टीकाकरण का कार्य अब आरंभ होगा। इसको लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं है, लेकिन शासन के निर्देश पर एक बार फिर कोविड वैक्सीन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए जिले में 19 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। जहां 15-15 लोगों पर टीका लगाने का ट्रायल किया जाएगा। 11 जनवरी को दूसरे चरण के ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। पांच जनवरी को जिले के छह सेंटरों पर टीम लगाकर 300 लोगों पर टीकाकरण का ट्रायल किया गया था। इस सफलता के बाद पुन:11 जनवरी को सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला व महिला अस्पताल के साथ ही नगर के जमानिया मार्ग पर स्थिति एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भी ट्रायल किया जाएगा। आठ जनवरी को जनपद के सभी चिकित्सा प्रभारियों, बीपीएम, बीसीपीएम के साथ ही निजी नर्सिंग होम के डाटा आपरेटर व वैक्सीनेटर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को दूसरे चरण का ड्राई रन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक सत्र पर 15 लाभार्थियों (हेल्थ केयर वर्कर) को डेमो को-विन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। जहां पर ड्राई रन होगा। प्रशिक्षण के लिए यूएनडीपी से सहयोग से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा इस कार्य में लगे पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ती इत्यादि को भी उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। सत्र स्थल पर इंटरनेट, वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे डेमो को-विन पोर्टल पर आसानी से एंट्री की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें