फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल पर 42 लाख से अधिक का बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के 13848 परिवारों एवं 1785 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर पालिका परिषद का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपया बकाया है। टॉपटेन के बड़े बकाएदारों में एक बीएसएनएल भी शामिल है। इस पर जल और गृहकर का 42 लाख रुपये बकाया हैं। नगर पालिका प्रशासन ने सभी बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजा है। साथ ही चेताया है कि कोरोना के चलते वसूली में ढील दी गई थी लेकिन अब वसूली में सख्ती लाई जाएगी। मार्च के अंत तक नगर पालिका प्रशासन को 3.53 करोड़ की वसूली का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन नपा इसमें फिसड्डी है। अब तक ग़ृह और जलकर में सिर्फ 69.98 लाख ही वसूली हो पाई है। कर वसूली में पिछड़े पालिका प्रशासन ने अब टापटेन के बकाएदारों को नोटिस जारी कर हर हाल में समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया है। नपा प्रशासन ने गृह और जल कर का समय पर भुगतान नहीं किए जाने पर कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई होगी। नगर पालिका क्षेत्र में 15633 से अधिक निजी एवं सरकारी भवन हैं। इनमें 1785 व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। पालिका प्रशासन गृहकर के निर्धारित 1.86 करोड़, 70 हजार रुपये के सापेक्ष 27 लाख 50 हजार की वसूली की है। जबकि जलकर के 1.86 करोड़, 70 हजार रुपये के सापेक्ष 27 लाख 52 हजार रुपये ही वसूली कर सका है। बीएसएनएल टाप टेन के बकाएदारों में से एक है। इस पर 42 लाख से अधिक का बकाया है। कई माल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी टापटेन की सूची में शामिल हैं। इन पर लाखों रुपये बकाया है। इसके अलावा कई सरकारी और निजी भवन भी हैं जिन पर गृहकर का काफी बकाया है। कोरोना में अनलाक के बाद अब पालिका प्रशासन बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजने के बाद शिकंजा कसने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें