फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हादसों में वाराणसी, मृतकों के मामले में जौनपुर नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकार सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाती है, नियम बनते हैं, पोस्टर लगते हैं और बैठकें होती हैं, लेकिन हकीकत में हर साल हादसे बढ़ रहे हैं। वाराणसी मंडल के चार जिले में 2024 की अपेक्षा 2025 में सड़क हादसों और मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इनमें 696 हादसों के साथ वाराणसी जिला टॉप पर है, जबकि 466 लोगों की मौत के साथ जौनपुर नंबर वन है। वहीं, 285 मौत के साथ गाजीपुर तीसरे और 177 मृतकों की संख्या के साथ चंदौली चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

21 जनवरी को शासन के सड़क सुरक्षा के अपर परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वाराणसी मंडल के जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिले में वर्ष 2024 के सापेक्ष वर्ष 2025 में हुए सड़क हादसों में 29.4 प्रतिशत से लेकर 2.5 फसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा मृतकों की संख्या में 24.5 से 16.3 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं घायलों में 63.8 प्रतिशत से लेकर 3.2 फीसदी तक बढ़ी है।
आंकड़ों के अनुसार वाराणसी जिले में 2025 में 696 सड़क हादसे हुए, जो वर्ष 2024 की अपेक्षा 158 अधिक रहा। इस दौरान 355 लोगों ने जान गंवाई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि घायलों की संख्या 63.8 प्रतिशत अधिक रही। वहीं, जौनपुर जिले में वर्ष 2024 की अपेक्षा 2025 में 86 सड़क हादसे अधिक हुए, जबकि मृतकों की संख्या 91 अधिक रही, जो वर्ष 2024 के बजाए 2025 में 63.8 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं, घायलों की संख्या में भी 30.2 प्रतिशत अधिक रहा, जबकि गाजीपुर जिले में वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में 6.3 प्रतिशत यानी 24 अधिक सड़क हादसे हुए। इस दौरान मरने वालों संख्या में 16.3 यानी 40 की वृद्धि हुई। वहीं, घायलों में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उधर, चंदौली जिले में वर्ष 2024 के सापेक्ष 2025 में छह अधिक सड़क हादसे हुए। इनमें 22.1 प्रतिशत यानी 32 अधिक लोगों की मौत हुई। वहीं, घायलों की संख्या में छह की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

000
दिसंबर में हादसों में कमी आई

हादसे में कमी में गाजीपुर नंबर वन 2024 व 25 के दिसंबर के जारी तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार मंडल में गाजीपुर जिला नंबर वन पर है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 की अपेक्षा 2025 के दिसंबर में गाजीपुर में सड़क हादसों में 34.8 प्रतिशत की कमी आई। इसके चलते मृतकों की संख्या में 20.8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
साथ ही घायलों की तादाद भी 55.8 फीसदी कम रही। वहीं, चंदौली में 22.7 प्रतिशत कम सड़क हादसे हुए। जिसके चलते मरने वालों की संख्या 27.3 प्रतिशत और घायलों की तादाद 77.8 फीसदी कम रही, जबकि जौनपुर में 4.9प्रतिशत हादसे कम हुए, जिससे मरने वालों की संख्या में 3.2 और घायलों की संख्या 2024 के बराबर ही रही। वहीं, वाराणसी जिले में 10 प्रतिशत अधिक हादसे हुए, जिससे मृतकों की संख्या में 20 प्रतिशत और घायलों की तादाद में 14.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई।
जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा समिति की ओर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने के चलते दिसंबर में हादसों में कमी आई है। सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से लागों को जागरूक करने के साथ-साथ कार्रवाई भी की जा रही है। ताकि पूरे साल हादसों की संख्या कम हो सकें। - धनबीर यादव, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें