गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में बीते 13 जनवरी की रात को चाय और मिठाई की दुकान पर पानी का पैसा मांगने पर घायल दुकानदार की इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं दुकानदार के पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।
कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया ने बताया कि बेयपुर देवकली निवासी प्रदीप यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उसके मामा सियाराम यादव (50) की गोराबाजार में मिठाई और चाय की दुकान है। बीते 13 जनवरी की रात दुकान पर पत्थरघाट निवासी बृजेश यादव और पहेतियां निवासी सौरभ यादव पहुंचे। उन्होंने पानी की बोतल और कुछ सामान लिया। जब मामा ने पैसे मांगा तो मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान मामा सियाराम यादव की मौत हो गई। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सियाराम यादव की मौत होने के बाद दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।