फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-गाजीपुर के रेलवे क्रासिंग पर बनेंगे पुल

Mon, 04 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अफीम एवं क्षारोद कारखाना के पास खाली भूखंड पर सोमवार को केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


शिलान्यास पट का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि ताड़ीघाट से मऊ तक वाया गाजीपुर रेलमार्ग परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।

इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर बनने वाले रेल पुल के साथ ही सड़क पुल का भी निर्माण किया जाएगा। यही नहीं, वाराणसी से गाजीपुर के बीच पड़ने वाली

सभी क्रासिंगों पर भी पुल का निर्माण कराया जाएगा ताकि जाम से लोगों को दुश्वारियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल के उपक्रम कानकोर की ओर से गाजीपुर में वातानुकूलित भंडार गृह का निर्माण किया

 जाएगा जिससे यहां के किसानों को सब्जियां आदि रखने की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टेशन से गाड़ियों का संचालन तभी आरंभ होता है जब वहां उनके रखरखाव की समुचित व्यवस्था हो,

 इसलिए गाजीपुर सिटी स्टेशन पर वाशिंग पिट के निर्माण का प्रावधान किया जा रहा है। सिटी स्टेशन के साथ ही सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ ही विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


छपरा से इलाहाबाद तक के रेलखंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य स्वीकृत किया जा चुका है। राज्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की दक्षता में निखार लाने के लिए गाजीपुर में पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया जा रहा है।

 पूर्व मध्य रेलवे के अस्तित्व में आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के पास क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान नहीं रह गया था लेकिन अब यहां क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान बन जाएगा।

 रेल राज्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों की बहुत दिनों से यह मांग थी कि विविध प्रशिक्षण कार्यक्रम निकटतम स्थान पर किया जाए ताकि कर्मचारी आसानी से अपने कार्यस्थल एवं निवास से वहां पहुंच सकें।

 इस संस्थान के खुलने से कर्मचारियों के समय की बचत होगी और रेलवे का परिचालन सुदृढ़ और संरक्षित होगा। केन्द्र में 600 कर्मचारियों को एक साथ प्रशिक्षित करने की व्यवस्था और 200 कर्मचारियों को आवासीय सुविधा भी दी जा सकेगी।

 शिलान्यास कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विजय यादव, केदारनाथ सिंह, मंडल रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसएल वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके सक्सेना, सीनियर डीसीएम

पीसी जायसवाल, मुख्य परिचालन प्रबंधक ज्ञानदत्त पांडेय, डीओएम प्रवीण पांडेय, सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव, पीआरओ अशोक कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, हिमांशु, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, आदि मौजूद थे। संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें