फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चांदी का मुकुट पहनाकर बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत, महिला आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

Sat, 28 Nov 2026 09:42 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे। अनंत हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने का समय आ गया है और यह बिल पास होकर रहेगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को बेमेल बताया।

विज्ञापन
वाराणसी, बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से रोहनिया स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह सागरपुर स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे स्व. महेंद्र चंदेल के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां से उनका काफिला भदोही के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


शाम करीब सात बजे वह अनंत हॉस्पिटल की ओर से आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा, उनके पिता और भाजपा नेता अनंत देव शर्मा सहित परिवार के सदस्यों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।

महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को होगा नुकसान
महिला आरक्षण के मुद्दे पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि तीर धनुष पर चढ़ चुका है और इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। महिलाओं को बराबरी का हक देने का समय आ गया है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह विधेयक पास होकर रहेगा। इसका विरोध करने वालों के लिए यह गले की फांस बनेगा। जिसे पक्ष में आना है, वह आए और जिसे विपक्ष में रहना है, वह रहे, लेकिन बिल पास होकर रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राम जैसे आचरण से होगा फायदा
सनातन धर्म और रामकथा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कथाओं में उनका आना-जाना लगा रहता है। रामकथा, भागवत कथा, राम मंदिर और रामसेतु को जो गाली देगा, उसका खुद नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि केवल रामकथा सुनने से फायदा नहीं होगा, बल्कि भगवान राम जैसे आचरण को अपनाने से लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया था। दलित, वंचित और कमजोर लोगों को साथ लेकर चले थे। आज कुछ लोग जातियों को निशाना बनाकर गाली दे रहे हैं, जो उचित नहीं है। समाज के किसी भी वर्ग को अपशब्द कहना ठीक नहीं है।

सपा-कांग्रेस का गठबंधन बेमेल
विपक्षी गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को बेमेल बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन में आपसी तालमेल और विचारों की समानता जरूरी है।

इस मौके पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल, सुजीत सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पंकज सिंह डब्लू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें