शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। शनिवार को लेखपाल ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए जखनियां तहसील बुलाया था।
रकम लेते ही टीम ने दबोचा
शिकायतकर्ता ने तहसील परिसर के गेट नंबर एक के सामने जैसे ही लेखपाल को पांच हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी लेखपाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उसे संबंधित क्षेत्र में काम करते हुए अभी तीन महीने हुए हैं। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही। भुड़कुड़ा कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।