फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में नहाने गया युवक डूबा, दो घंटे में मिला शव

विज्ञापन
गणपत प्रजापति के डूबने के बाद कैथी के कुटी घाट पर जुटे लगो व पुलिसकर्मी। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के जहांनपुर (भितरी) गांव निवासी युवक की वाराणसी जनपद के चौबेपुर स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के कुटी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। दो घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को गंगा से बाहर निकाला। जहांनपुर (भितरी) के प्रधान राकेश यादव ने बाद कि गांव निवासी 35 वर्षीय गणपत प्रजापति पुत्र स्व. तिलकु प्रजापति शुक्रवार भोर में अपने दो मित्रों सतीश और चंदन के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था। सुबह करीब पांच बजे तीनों गंगा स्नान के लिए कुटी घाट पहुंचे।
विज्ञापन

बताया कि स्नान के दौरान करीब छह बजे गणपत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह देखते ही देखते गंगा में डूब गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान के अनुसार गणपत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी गीता, पुत्र सत्यम और पुत्री शिवांगी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें