कंपोजिट विद्यालय सिहोरा में बच्चे का टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
मरदह। विकासखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान शनिवार को चलाया गया।
ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर प्रेमप्रकाश राय ने बताया कि टीकाकरण कैंप ब्लॉक के पलिया, बरही, बरेंदा, बौरी, मरदह, दुर्खुशी, रायपुर बाघपुर, रानीपुर, हैदरगंज, पृथ्वीपुर, खजूरगांव, पारा, मटेहू, सिंगेरा, बीरबलपुर, सुलेमापुर, घरिहां में साप्ताहिक टीकाकरण हुआ।
इस मौके पर 54 गर्भवती महिलाओं, 1 वर्ष तक के 102 बच्चों, एक वर्ष के ऊपर के 47 बच्चोंं तथा 12 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 7 किशोरियों को एचपीवी का वैक्सीन भी लगाया गया।