गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक ने वैक्सीनेशन स्पेशल मेडिकल वैन को तीन जुलाई को औड़िहार-छपरा खंड पर चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी वाराणसी के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन मंडुवाडीह से रवाना होकर उक्त रेल खंड के स्टेशनों तरांव, नंदगंज, गाजीपुर सिटी, यूसुपुर, करीमुद्दीनपुर, बलिया, सहतवार, रेवती, सुरेमनपुर, गौतम स्थान तथा छपरा जंक्शन पर वैक्सीनेशन पूर्ण होने तक ठहर कर वैक्सीन से वंचित कर्मचारियों सहित रेलवे कार्यो से जुड़े संविदा कर्मचारियों, कुलियों एवं लोकल वेंडरों का टीकाकरण करेगी। वैक्सीनेशन स्पेशल ट्रेन का ठहराव केवल रेलवे कर्मचारियों की उपलब्धता के आधार पर उनके वैक्सीनेशन तक ही सीमित होगा। संवाद