फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 400 मवेशियों का टीकाकरण किया

विज्ञापन
नवली में मवेशी को टीका लगाता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी-संवाद
विज्ञापन
रेवतीपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में 14 टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव द्विवेदी ने बताया कि रेवतीपुर विकासखंड के नवली, सुहवल, टौंगा, डेढ़गांवा, पकड़ी, युवराजपुर, नगदिलपुर, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, रेवतीपुर, उधरनपुर सहित कुल 46 गांवों को अभियान में शामिल किया गया है। पिछले 12 दिनों में अब तक 4500 मवेशियों को खुरपका-मुंहपका का टीका लगाया जा चुका है। मंगलवार को 400 मवेशियों का टीकाकरण किया गया। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि खुरपका-मुंहपका पशुओं में तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है।
इससे पशुओं के मुंह और खुरों में छाले पड़ जाते हैं, जिससे उन्हें खाने-पीने में दिक्कत होती है और दूध उत्पादन भी घट जाता है। इस बीमारी को समय रहते रोकना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर मवेशियों को टीका लगा रही हैं। पशुपालकों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। यह विशेष टीकाकरण अभियान 5 सितंबर तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें