फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दामिनी एप का करें प्रयोग, आसमान से गिरने वाली बिजली से बच सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में बिजली गिरने की घटनाएं हर साल बढ़ती जा रही हैं। बारिश होते तो जनपद रेड जोन में आ जाता है। कहीं न कहीं बिजली गिर जाती है। प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग झुलस भी चुके हैं। पिछले वर्ष 20 लोगों की मौत हुई थी। बढ़ती घटनाओं को देख आपदा विभाग ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें। ताकि लोगों की जान न जाएं।
विज्ञापन

मौसम खराब होते ही आपदा विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया जाता है कि जनपद रेड जोन में है, इन-इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावनाएं हैं। यही नहीं, जनपद में बड़ी संख्या में लोगों ने दामिनी एप का भी प्रयोग करना शुरू कर दिया है ताकि पता चल सकें कि कहां-कहां बिजली गिर सकती है इसकी जानकारी हो सके। लेकिन, ग्रामीण इलाकों में अभी भी जागरूकता का अभाव है, इसके चलते लोग बिजली की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। आपदा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कासिमाबाद तहसील बिजली से सबसे अधिक प्रभावित वाला इलाका है। यहां सबसे अधिक बिजली गिरने की घटनाएं होती है। यहां इस बार ही चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस चुके हैं।
140 स्थानों पर लगे हैं तड़ित चालक, परिषदीय स्कूलों पर एक भी नहीं
जनपद में 140 स्थानों पर तड़ित चालक लगाए गए हैं, जो लाइटनिंग कंडक्टर एक ऐसा डिवाइस है, जिसका उपयोग इमारतों को बिजली गिरने के प्रभाव से बचाने के किया जाता है। लाइटनिंग रॉड कॉपर की बनी रॉड होती है और ये दो हिस्सों में आता है। इसे भवन या घर निर्माण के दौरान दीवारों में इंस्टॉल किया जाता है। इसे सभी तहसीलों में भी लगवाया गया है। जबकि जनपद के एक भी परिषदीय विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

-
बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। लोगों से अपील है कि बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें। आपदाओं संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करें।- अशोक कुमार आपदा विशेषज्ञ
ये है दामिनी एप
बिजली गिरने के बारे में अलर्ट देने के लिए भारत सरकार ने दामिनी लाइटनिंग एप लॉन्च किया है। यह एप 20 किलोमीटर से 40 किलोमीटर के दायरे में व्यक्ति के आस-पास बिजली गिरने पर जीपीएस नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट करता है। यह अगले 40 मिनट तक उस स्थान पर बिजली गिरने की चेतावनी भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें