फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को टीकाकरण के दौरान 45 वर्ष से ऊपर वालों की वैक्सीन खत्म होने पर लोग हंगामा करने लगे। किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया। बाद मे पुन: वैक्सीन आने पर स्थिति सामान्य हुई और लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी पर वैक्सीनेशन के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। एक पर 18 वर्ष से अधिक के एवं दूसरे काउंटर पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में जागरूकता बढ़ने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लोगों की खासी भीड़ हो रही है। सोमवार को टीकाकरण के दौरान खत्म हुई वैक्सीन और लोगों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने केंद्र का निरीक्षण किया। उस दौरान दोनों काउंटर पर वैक्सीन उपलब्ध हो गई थी। लोग आराम से टीकाकरण करवा रहे थे। एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जब लोगों की भीड़ लग रही है तो वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखी जाए। टीकाकरण कराने के लिए आए लोगों को असुविधा न हो। केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि थोड़ी ही देर बाद जिले से वैक्सीन के आ जाने पर स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें