फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में आने वालों की गहनता से हो जांच: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक, अस्पताल, रसोई घर के अलावा मीनू के मुताबिक बंदियों को दिए गए खाने की गुणवत्ता परखी। डीएम ने जिला कारागार प्रशासन से कहा कि कारागार में आने वाले प्रत्येक लोगों की गहनता पूर्वक जांच की जाए। अधिकारी द्वय अचानक सुबह साढ़े दस बजे जिला कारागार जा पहुंचे। यह देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मची गई। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। रसोई घर पहुंचे और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी। वर्तमान समय में जेल में 997 कैदी और अस्पताल में 14 कैदी भर्ती मिले। डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया किबंदियों से मिलने आने वाले लोगों की गहन चेकिंग की जाए। कोरोना गाइड लाइन का हर-हाल में पालन हो। सैनिटाइजेशन के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश दिया जाए। मास्क का वितरण कराया जाए, जिससे संक्रमण से बचाव हो सके। निरीक्षण के दौरान जेल में लगे 34 सीसीटीवी कैमरे काम करते पाए गए। दोपहर करीब 11.30 बजे अधिकारियों के जाने के बाद कारागार ने प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें