फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर आठ घंटे तक चला हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में बीते सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर की जद में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने मुआवजा की मांग करते हुए कब्जे में लेने से रोक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भट्ठा स्वामी से अपील करते हुए परिवार को 20 हजार की सहायता उपलब्ध कराते हुए अन्य सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर परिजन राजी हुए और आठ घंटा बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि गोरारी गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र शिवम यादव (10) की गांव में ही सोमवार की देर शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर की जद में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोग चिकित्सक के पास ले गए थे, जहां मृत घोषित कर दिया था। परिवार के लोग शव लेकर घटनास्थल पर आए मुआवजा की मांग को लेकर हो-हल्ला करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो आक्रोशित लोगों ने शोर-शराबा करते हुए उन्हें रोक दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा के साथ ही शादियाबाद के साथ ही बहरियाबाद और थाना नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के लाख समझाने पर भी लोग शव को कब्जे में नहीं लेने दे रहे थे। इस पर थानाध्यक्ष ने जिस भट्ठा से ट्रैक्टर बालू गिराकर लौट रहा था, उसके स्वामी से अपील कर मृतक की मां को 20 हजार सहायता उपलब्ध कराया। इसके साथ ही तहसीलदार जखनिया ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए आठ घंटा बाद रात में तीन बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया। मृतक की मां ऊषा देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि मृतक शिवम यादव के पिता जगदीश यादव कोलकाता में मजदूरी का काम करते है। परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दी। मृतक अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। मां ऊषा के साथ ही परिवार के अन्य लोग रो-रोकर बेहाल थे। उन्हें सांत्वना देने के लिए पूरे दिन लोगों के आने-जाने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें