गाजीपुर। जिले में आए प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। इसके लिए विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग diupmsme.upsdc.gov.in पर सात जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि से संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त (उद्योग) अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इन योजनाओं के लिए पात्रता और योग्यता की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लोगों को आवेदन करना चाहिए। इसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में मोची, कुंभकार, स्वर्णकार, टोकरी बुनकर, राज मिस्त्री, हलवाई, लोहार, बढ़ई, दर्जी एवं नाई आदि को वरीयता दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संर्पक किया जा सकता है।