नेहरू स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश एकादश और सीआरपीएफ जालंधर के बीच खेला गया। मैच के प्रारंभ से ही उत्तर प्रदेश एकादश ने अपना दबाव बनाए रखा। उत्तर प्रदेश के विनोद ने टीम के लिए पहला गोल किया।
इस गोल की बदौलत टीम ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। टीम की ओर से वीरु यादव ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से विजयी बना दिया।
निर्णायक हाजी मुनव्वर और सहायक मनोज तिवारी और उपेंद्र शुल्क रहे। इस मौके पर डा. अरविंद सिंह और क्रीड़ाधिकारी दिव्या वर्मा मौजूद रहीं।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार मिर्चा में दूसरा सेमीफाइनल जेएंडके बैंक एवं कंबाइंड हास्टल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जेएंडके बैंक की तरफ से निर्णायक गोल किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह रहे। आयोजन को सफल बनाने में उप सुनील कुमार, दिलीप सिंह, राधेश्याम, सुदामा राम, नफीस का सहयोग रहा।
फाइनल गुरुवार को उत्तर प्रदेश एकादश और जेएंडके बैंक के बीच होगा। सीआरपीएफ जालंधर और कंबाइंड हास्टल के बीच नेहरू स्टेडियम में मुकाबला होगा।