फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गाड़ी लेकर भागता रहा चालक, पीछे बैठे युवक का कॉलर पकड़कर दौड़ता रहा SI; रुकने पर जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़

Sat, 23 Mar 2024 04:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आचार संहिता का पालन कराने के क्रम में पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान एक एसआई का एक बाइक सवार को डौड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चालक बाइक को भगा रहा है और पीछे एसआई दौड़ाकर पीछे बैठे युवक कॉलर पकड़ा हुआ है।  
विज्ञापन
Ghazipur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में दारोगा का बाइक सवार युवकों को दौड़ाकर पकड़ने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो नंदगंज इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस का एक एसआई दौड़ कर भागते बाइक सवार को रोक रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार को उस समय का है जब वाहन चेकिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन




लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आया तो रोकने की कोशिश की। जिस पर वह भागने लगा तो एसआई ने दौड़ा लिया। पीछे बैठे बाइक सवार का कॉलर पकड़ लिया। बाइक सवार सड़क पर गाड़ी असंतुलित होने के बाद भी भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन एसआई ने कॉलर नहीं छोड़ा और आखिर में गाड़ी पटरी पर ले जाकर खड़ी करनी पड़ गई। 

इसके बाद बाइक सवार को एसआई ने कई थप्पड़ जड़े। बिना हेलमेट के चला रहे बाइक सवार ने हाथ-जोड़कर माफी भी मांगी, लेकिन चालान कर दिया गया। वहीं, पुलिस के इस कार्रवाई का वीडियो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें