फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मृतक की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बीते एक मार्च को बिजली के करंट से मनोज यादव की झुलसकर मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई, जब मनोज यादव अपने खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे। बिजली का केबल उनके खेत से बूटन यादव खेत में लेकर गए थे। तार बीच में कटा हुआ था और मनोज यादव के खेत में ही गिरा हुआ था। खाद छिड़कते समय मनोज यादव का पैर उस केबल तार पर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी विद्यावती ने रेवतीपुर थाने में कई बार मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद बीते 19 मार्च को बूटन यादव और बिजली विभाग के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक मनोज की पत्नी विद्यावती देवी की तहरीर पर बूटन यादव एवं बिजली विभाग पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें